Priyanka06

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -04-Aug-2023 बनू मैं तेरी दुल्हन

शीर्षक-बनू मैं तेरी दुल्हन
हे मनमोहन, लगते सोहन, हृदय करें झंकार।
सुन मेरे प्यारे, जग से न्यारे, चलो चले उस पार।।
अपनी हो दुनिया, पहन चुनरियाॅं, देखो लाया बारात।
पहनो कंगन,बन मेरी दुल्हन, लेंगे फेरे सात।।

सुन दिलबर जानी, प्रेम कहानी, मिलकर लिखते आज।
मेरे दिल के राजा, अब तू घर आजा, आई मिलन रिवाज।।
मैं हाथ रचाती, नाम लिखाती,उर में उमड़े भाव।
दुल्हन मैं बनकर, देखो झुककर, खड़ी आज मैं राव।।

कर में वरमाला, लाल दुशाला, पहन खड़ी हूॅं द्वार।
होठो पर लाली, कानों में बाली, करती हूॅं श्रृंगार।।
अब वधू बनूॅंगी, मांग भरूॅंगी, उर में सजे नाम।
संग वचन लेंगे, साथ रहेंगे, मन में बसे सकाम।।
लेखिका
प्रियंका भूतड़ा प्रिया ✍️

   16
2 Comments

बेहतरीन अभिव्यक्ति

Reply

Gunjan Kamal

05-Aug-2023 01:22 AM

बेहतरीन अभिव्यक्ति

Reply